Saturday, May 30, 2020

विश्व तंबाकू निषेध दिवस

ना जाने क्यों लोग यमदूत के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं।

पैकेट पर लिखी चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते हैं।

जानकर भी अंजान वो बनते है,

जो तंबाकू और धुम्रपान से मित्रता करते है।

फेफड़ों, गले, दिल और मुंह के लिए खुद

ही कब्र खोदकर रखते है।

धुएं की गिरफ़्त में आकार ना कितने लोग

अपना जीवन बर्बाद करते है।

शिल्पा रोंघे

 


गलतफ़हमी

हम अच्छे है इसे आत्मविश्वास कहते है,

और केवल हम ही अच्छे है इसे गलतफ़हमी कहते है।



Wednesday, May 20, 2020

सीखने की प्रक्रिया

सीखना एक अनंत प्रक्रिया है।

जो अंतिम श्वास तक ख़त्म नहीं होती है।

शिल्पा रोंघे


Wednesday, May 13, 2020

ख़ुद्दारी

किसी का घमंड तोड़ना मेरा इरादा नहीं,
बची रहे ख़ुद्दारी मुझमें बस मेरा है फ़र्ज यही।

रिश्तों की उलझन

लोग कहते है रिश्तें बराबरी में ही अच्छे लगते हैं।

असल में जो है बराबरी में, वो आसमान की तरफ़ देखते हैं।

शिल्पा रोंघे

Monday, May 11, 2020

तेरा मेरा मेल

मैं नदी का किनारा,

तू झील का भंवर।

मैं वृक्ष बरगद सा,

तू मौसमी पक्षी।

मैं नीला अंबर

तू उड़ती फिरती काली घटा

तो कभी इंद्रधनुषी छटा।

मैं चांद सा

तू चंचल हवा सा,

अब तू ही ये बता

कि कैसे होगा मेल

तेरा और मेरा।

शिल्पा रोंघे

 


तन्हा

जो लोग ताउम्र तन्हा रहते है

वो प्रेम को उनसे ज्यादा

समझते है जो एक साथ होते है।

क्योंकि कद्र उसकी ही होती

है जिसकी जिंदगी में कमी होती है।

शिल्पा रोंघे


मेघा

देख रहे हैं राह, बचे-खुचे कुछ जंगल। अब तो निमंत्रण स्वीकार कर। सूख रही हैं नदियाँ और ताल, फिर से बह कर कहीं दूर निकल चल। मेघा, बरस  फिर से, ...