चांद पर रखो कदम या
आसमान को छू लो,
चाहे दुनिया
में सबसे ज्यादा
खुद को ज़ुदा मान लो।
लेकिन खुद को
ख़ुदा मत मान लो।
शिल्पा रोंघे
I like to write Hindi poetry in comprehensive language, which try to depict different situation and state of mind of human beings. All Rights reserved ©Shilpa Ronghe
चांद पर रखो कदम या
आसमान को छू लो,
चाहे दुनिया
में सबसे ज्यादा
खुद को ज़ुदा मान लो।
लेकिन खुद को
ख़ुदा मत मान लो।
शिल्पा रोंघे
हर फूल पर मंडराना
भंवरे की फ़ितरत है।
क्या फूल समझे इसे ये
मोहब्बत है
या सिर्फ एक आदत है।
या फिर पराग और
पखुंड़ियों की
इकतरफ़ा इबादत है।
शिल्पा रोंघे
क्योंकि ख़ुशियां संक्रामक होती है.......
पूरी दुनिया को ख़ुश रखना सबके लिए मुमकिन नहीं।
लेकिन खुद की ख़ुशी चुनना स्वार्थ नहीं।
हर किसी के नसीब में नहीं होती रोशनी।
यूं नहीं पत्थरों की रगड़ से पैदा हुई चिंगारी।
ज़रुरत ही खोजने को मजबूर कर देती है उसे
जिसे नामुमकिन समझते थे सभी।
शिल्पा रोंघे
चिराग से रोशन चेहरे हैं दुनिया में अनगिनत
लेकिन दिल तक उतर जाए, ऐसी कुव्वत
हर किसी के पास नहीं होती।
देते है मिसाल लोग चांदनी की,
लेकिन अंधेरे के बिना चांद की भी कद्र
कहां है हो पाती ?
शिल्पा रोंघे
तरक्की की सीढ़ियां बेशक चढ़नी चाहिए,
लेकिन ख़ुद के नफ़े के लिए किसी का नुकसान भी नहीं करना चाहिए।
देख रहे हैं राह, बचे-खुचे कुछ जंगल। अब तो निमंत्रण स्वीकार कर। सूख रही हैं नदियाँ और ताल, फिर से बह कर कहीं दूर निकल चल। मेघा, बरस फिर से, ...