Friday, June 3, 2016

ऐसी आग से दूरी ही अच्छी

दिल में प्यार के शम्मा जलाए 
वो मोहब्बत तो मिले 
तो समझो खुशनसीबी अपनी
गर उसी लौ में जलकर खाक 
हो जाए दिल 

तो ऐसी आग से दूरी ही
अच्छी 

शिल्पा रोंघे

ज़ज्बातों के धागे ही थे कच्चे


चलों मिटा लें सारे शिकवे...
तुम भी अच्छे और हम भी
सच्चे.
पर हो ना सकेंगे हम दो
से एक कभी.
शायद दो दिलों को बांधने
वालें ज़ज्बातों के धागे ही
थे कच्चे.

प्यार होना इत्तेफ़ाक की बात है

प्यार होना इत्तेफ़ाक की बात है
और बरसों तक टिकना नसीब
की बात हैं....
दगा देना बहुत आसान है
लेकिन वफ़ा करना बेहद
मुश्किल काम है....

शायद इसीलिए मुश्क से ज्यादा
जमाने में इश्क बदनाम हैं...
Shilpa Ronghe 

सीने में दिल ही नहीं हैं

कभी कभी फूलों की नहीं
आंसूओं की माला बनाने
को जी चाहता है
उस जालिम को पहनाने को
जी चाहता है,
जिसके सीने में दिल ही नहीं हैं

बेरहम तुम दिल को भाते हों

इतना अजीबो गरीब
शख्स मैंने देखा नहीं कभी
फिर भी ना जाने क्यों
तुम दिल को भाते
हो.
तुम तो हो बेरहम
इसीलिए चैन से
सो जाते हो.
पर सच कहती हूं
हर रोज सपनों तुम
में आते हो. 
                                                                                   Shilpa Ronghe   

प्यार हैं जहर ?

प्यार में पड़ना महंगा पड़ता हैं
अगर उमर से पहले हो मरना
तो.
ये जहर से भी बेहतरीन तरीका
हैं.

शिल्पा रोंघे

बेकार है प्यार ?

जिस डाली पर फूल ना लगे
उसकी कलम को लगाना बेकार है
जिस प्यार की कोई मंजिल ना हो
उसे बढ़ाना बेकार है.

मेघा

देख रहे हैं राह, बचे-खुचे कुछ जंगल। अब तो निमंत्रण स्वीकार कर। सूख रही हैं नदियाँ और ताल, फिर से बह कर कहीं दूर निकल चल। मेघा, बरस  फिर से, ...